Quantcast
Channel: Bijli Bachao
Viewing all articles
Browse latest Browse all 213

भारत में बीईई स्टार रेटिंग अनुसार छत पंखे के विभिन्न ब्रांडों की तुलना

$
0
0

बीईई स्टार रेटिंग वाले उपकरणों के विभिन्न ब्रांडों की तुलना पर हमारी श्रृंखला में, आज हम छत पंखो के बारें में चर्चा करेंगे| जैसा की हमने, हमारे पिछले पोस्ट में रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और पानी के हीटर पर चर्चा की थी (लिंक, लिंक और लिंक), हम यहाँ पर बीईई स्टार रेटिंग के विभिन्न ब्रांडों के छत पंखो की ‘ओलिंपिक शैली रैंकिंग’ करना चाहते हैं| यह करने के लिए हमने विभिन्न ब्रांडों और उनके मॉडल के साथ उनके स्टार रेटिंग संबंधित डेटा को एकत्रित करके विभिन्न ब्रांडों की रैंकिंग की हैं| हमे आशा हैं, की ऐसा करने से ब्रांडों के बीच कुछ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा होगी और जिससे छत पंखो के समग्र ऊर्जा दक्षता में भी सुधार होगा|

Ceiling Fan Bee

इस रैंकिंग को प्राप्त करने के लिए, हमने बीईई वेबसाइट www.beeindia.in का डेटा एकत्रित किया और पाया बीईई केवल 1200  मिमी स्वीप छत पंखो को रेट करता हैं,  इस सूची में केवल छत पंखो का ही डेटा शामिल हैं। जैसा की स्टार रेटिंग छत पंखो के लिए अनिवार्य नहीं होते है, इसलिए बहुत कम छत पंखो के ब्रांडों ने ही अपने आपको बीईई से पंजीकृत   (प्रमाणित) कराया हैं| यह दर्शाता है, की सामान्य तौर पर आज छत पंखे में कुछ दक्षता विकल्प ही उपलब्ध हैं|  यह दिलचस्प तथ्य हैं की, छत पंखे किसी भी भारतीय परिवार के बिजली बिल में प्रमुख योगदान करते हैं, परन्तु ब्रांडों के द्वारा बहुत कम ही प्रयास उन्हें कुशल बनाने के लिए होते हैं| विभिन्न छत पंखे और उनके स्टार रेटिंग की सूची इस लेख के अंत में लिंक के रूप में उपलब्ध है – कृपया उन्हें विस्तारपूर्वक देखे।

छत पंखो की रैंकिंग इस प्रकार हैं|

[do_widget “Brandcomparison Ceilingfans”]

संपूर्ण रैंकिंग:

कृपया ध्यान दें, की यह रैंकिंग सिर्फ एक स्टार रेटिंग में ब्रांड के मॉडलों की संख्या अनुसार आधारित है| यह  रैंकिंग विभिन्न मॉडल का तुलनात्मक प्रतिनिधित्व नहीं करती  है| एक विशेष ब्रांड का कोई एक विशिष्ट मॉडल, यहाँ प्रस्तुत सबसे सर्वोत्तम ब्रांड से बेहतर हो सकता हैं, लेकिन यह जानकारी यहाँ उपलब्ध नहीं हैं| हम भविष्य के मूल्यांकन में ऐसी जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए योजना बना रहे है| हम भी नवीनतम आंकड़े उपलब्ध कराने के लिए, हर महीने इस डेटा को अद्यतन रखने की भी योजना रखते है, इसलिए निवेदन हैं की आप लोग बिजली बचाओ को निरन्तर पढ़ते रहे|

बीईई स्टार रेटेड छत पंखे की सूची के लिए लिंक: http://bit.ly/QLiRvi

The post भारत में बीईई स्टार रेटिंग अनुसार छत पंखे के विभिन्न ब्रांडों की तुलना appeared first on Bijli Bachao.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 213

Trending Articles